आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जिला पंचायत स्तर से जीयनपुर के पास कोयला ढाबा से पेट्रोल पंप तक नाली निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों को जल निकासी की सुविधा मिलेगी लोगों के घरों का पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा और सड़कों पर नहीं दिखेगा जिससे राहगीरों को भी सुविधा मिलेगी। नाली के निर्माण ना होने से लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बिखर जाता था जिससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इस नाले निर्माण के बाद लोगों के घरों का पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामअशीष यादव ने बताया कि लोगों की समस्याओं को लेकर मैं इसके निर्माण के लिए काफी दिन से प्रयासरत था अब यह कार्य हो रहा है। जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। वही ग्रामीणों ने नाली निर्माण पर खुशी जताई है लोगों का कहना है कि हम लोगों का प्रयास है कि नगर को साफ सुथरा रखा जाए लेकिन जल निकासी की व्यवस्था न होने से हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी।