Breaking News

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों की मुसीबत बढ़ी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

सुरैना से महुला तक सड़क खराब, नहीं दिया जिम्मेदारों ने ध्यान।

लोगों को होती है परेशानी, आए दिन होती रहती है दुर्घटनाएं।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुरैना से महुला तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर चलना बहुत मुश्किल है। गड्ढामुक्त सड़कों के तमाम सरकारी दावों के बावजूद क्षेत्र की सड़कों के हालत में सुधार नहीं हैं गड्ढे में तब्दील हो चुकी इन सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार गड्ढे की वजह से गिरकर घायल हो जा रहे हैं सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपये का बजट विभागों में आता है। सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता है यह बजट मात्र फाइलों में ही पूरा हो रहा है तथा सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान भी दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को जान का जोखिम बना रहता है।

और नया पुराने