आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: चुनाव खत्म हो गया और 25 मार्च को शपथ ग्रहण भी हो जाएगा लेकिन जैसा कि भारत परिषद ने पहले ही कह रखा था कि चुनाव के बाद वह गांव सरकार का आंदोलन और तेज करेंगे तो आप भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव गांव सरकार को लागू कराने के लिए गांव गांव जाकर बैठक कर रहे हैं और लोगों को गांव सरकार के बारे में बता कर जागरूक कर रहे हैं।
आज उन्होंने सगड़ी तहसील क्षेत्र के भरौली गांव में बैठक और लोगों से गांव सरकार को लेकर चर्चा की उन्होंने बताया कि आज हमारे गांव की जनता गुलाम बन कर रह गई हैं। राज्य सरकारें गांव की बागडोर अपने हाथ में लेकर प्रधान को कठपुतली की तरह बना कर रख दिया है। लेकिन जिस दिन गांव सरकार लागू हो गया उस दिन गांव की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव सरकार लागू करने में सबसे बड़ी बाधा धारा 15 बनी हुई है हम लोग मांग करते हैं कि धारा 15 को हटाकर गांव सरकार लागू किया जाए ताकि गांव में हम अपने तरीके से गांव का विकास कर सकें और लोगों को रोजगार दे सके।