आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़ :थाना कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित ताल सलोना में शौच करने गए 14 वर्षीय बालक निखिल पुत्र सत्येंद्र गौड़ की नदी में गिर कर डूबने से मौत हो गई।
आपको बताते चलें कि मृतक निखिल गोंड़ अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 7 के रहने वाले थे मृतक निखिल के दो भाई और दो बहन थी जिनके पिता मजदूरी करते हैं जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली उन्होंने आवश्यक मदद करने की कोशिश की जिसके बाद प्रशासन को भी अवगत कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ नियति को तो कुछ और ही मंजूर था इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा तालाब की सफाई कराने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। जलकुंभी फैली होने से तालाब की गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे घटनाएं हो रही हैं।