Breaking News

बिजली के खंभों पर झूलती झाड़, हादसों की आशंका।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आए दिन होता रहता है फाल्ट, उपभोक्ताओं को होती है परेशानी

विभाग ने नहीं दिया ध्यान

बिजली के तारों का मकडज़ाल एवं झाड़ों को हटाने का नहीं हुआ काम 

आजमगढ़ :सगड़ी तहसील क्षेत्र के कसड़ा आइमा के पास लगे खंबे एवं ट्रांसफार्मर पर झाड़  का जमावड़ा हो गया है बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए बिजली के खंभों पर तारों और केबिलों का मकडज़ाल लगा रहता है
लेकिन यहां खास बात यह है कि खंभों पर झाड़ लग गई है जिससे आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियां हुआ करती है जिसके बाद आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। फिर भी बिजली कंपनी द्वारा खंभों से बिजली के तारों का मकडज़ाल  एवं  झाड़ों को हटाए जाने के संबंध में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

और नया पुराने