Breaking News

छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: सगडी तहसील के रामगढ़ में स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय में बी ए, बी एस सी, बी कॉम व एम ए के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ अलका राय व प्रशासक अमित कुमार राय ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अध्यापिका सीमा राय, सुषमा शुक्ला जी ने अपने मधुर गीतों से बच्चो में जोश भर दिया। अनुराग राय के गीतों पर बच्चे झूम उठे।

और नया पुराने