Breaking News

सगड़ी को सौभाग्य से एक प्रतिभाशाली और परिश्रमी सर्जन मिला है निश्चित रूप से सगडी का होगा सर्वांगीण विकास।


आज़मगढ़।

लेख: शहादत की शानदार परम्परा के सच्चे सिपाही अमर शहीद बाबू सौदागर और साहित्य रत्न शिव प्रसाद गुप्त की मातृभूमि का नेतृत्व करने का अवसर एक प्रतिभाशाली और परिश्रमी सर्जन डॉ एच एन सिंह पटेल को मिला है।
सगडी से स्वाधीनता उपरांत प्रथम विधानसभा के लिए निर्वाचित पंडित सत्यानंद शास्त्री से लेकर अब निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मेरे हृदय में अगाध श्रद्धा हैं। परन्तु डॉ एच एन सिंह पटेल पहले ऐसे निर्वाचित विधायक हैं जिनसे मेरी व्यक्तिगत जान-पहचान है। इसके पूर्व किसी भी निर्वाचित विधायक से मेरी कोई व्यक्तिगत जान-पहचान नहीं थी। अपनी व्यक्तिगत जान-पहचान के आधार पर मैं सुनिश्चित हूँ कि- डॉ एच एन सिंह पटेल के नेतृत्व सगडी विधानसभा पूरे उत्तर प्रदेश में एक शानदार पहचान कायम करने में सफल होगा।
इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर सगडी विधानसभा से ऐतिहासिक मतों से निर्वाचित सुयोग्य सर्जन डॉ एच एन सिंह पटेल को जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी सगडी के सर्वांगीण विकास के लिए  प्रिय मित्र डॉ एच एन सिंह पटेल को रचनात्मक सहयोग देती रहेगी। मुझे उम्मीद है कि- डॉ एच एन सिंह पटेल अपनी प्रतिभा परिश्रम और पराक्रम से सगडी विधानसभा को उत्तर प्रदेश के फलक पर चमकाने दमकाने का  निरंतर प्रयास करेंगे। सगडी के प्रथम विधायक श्रद्धेय सत्यानंद शास्त्री, स्वाधीनता संग्राम सेनानी बाबू इन्द्रासन सिंह , स्वाधीनता संग्राम सेनानी और स्वाधीनता उपरांत आजमगढ़ मंडल में शिक्षा की प्रखर ज्योति जलाने वाले पंडित रामसुंदर पाण्डेय, आजमगढ़ के लौहपुरुष बाबू रामकुॅवर सिंह, शिक्षाविद पंचानन राय, राम जन्म यादव और संविधान मर्मज्ञ एवं संसदीय परम्पराओं तथा शिष्टाचार के कुशल चितेरे बरखू राम वर्मा और मलिक मसूद सहित सगडी की अन्य महान विभूतियों के सपनों का समाज बनाने के लिए संकल्पित भाव से डा एच एन सिंह पटेल अविरल प्रयास करते रहेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से और अपनी पार्टी की तरफ से  हृदय की गहराइयों से बधाई देता हूँ। सगडी के नव निर्वाचित विधायक और सगडी की महान जनता के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। डॉ एच एन सिंह पटेल सर्जन के साथ साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक रूचि- रूझान के व्यक्ति हैं। इसलिए सगडी विधानसभा में  साहित्यिक सांस्कृतिक और रंग मचीय गतिविधियां लम्बे अर्से के बाद देखने-सुनने को मिलेगी। इन साहित्यिक सांस्कृतिक और रंगमंचीय गतिविधियों के माध्यम से सगडी की नवोदित साहित्यिक सांस्कृतिक और रंगमंचीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेगा। इसलिए साहित्यिक और सांस्कृतिक रूचि के सुयोग्य सर्जन डॉ एच एन सिंह पटेल को जीत हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। 

लेखक: मनोज कुमार सिंह प्रवक्ता 
बापू स्मारक इंटर काॅलेज दरगाह मऊ।

और नया पुराने