आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़: जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी आज प्रातः 6:00 बजे अचानक कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे l जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट पहुंचने की समाचार पाते ही तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के इंचार्ज एसडीएम रवि कुमार पासवान एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह पहुंचेl जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन से शहर क्षेत्र का पैदल ही भ्रमण शुरू कर दिया l भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर चौक, हनुमान मंदिर बड़ादेव, पुरानी कोतवाली, राम जानकी मंदिर,सब्जी मंडी चौक, कालीन गंज, डीएवी डिग्री कॉलेज, गांधी तिराहा तथा ऑफिसर कॉलोनी रैदोपुर का निरीक्षण किया l जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी एवं कूड़े के ढेर को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त कीl उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिएl जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित दुकानदारों को निर्देश दिया कि अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें, पॉलीथिन का प्रयोग ना करें l पॉलिथीन कानूनी रूप से अवैध है l पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी l उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि खुली हुई नालियों की तत्काल सफाई करा कर उसको पटिया ढालकर बंद कराना सुनिश्चित करें l
जिलाधिकारी ने कहा कि खुले हुए बिजली के तार, लटके हुए तार एवं जर्जर हुए बिजली के पोल को तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए l
जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान नगर वासियों की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया l