आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ :सगड़ी तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला इस्माइलपुर गोरिया गांव में देखने को मिला। गाँव में बिजली का ट्रासफार्मर खराब होने के कारण बिजली का संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग साल भर से बिजली की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी समस्या के समाधान को लेकर बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली के विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की माग की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला जिसके बाद कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई लेकिन उसके बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई, उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला।