आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 मार्च-- जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी, निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु पूर्व में घोषित कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत नामांकन पुनः प्रारम्भ करने की तिथि 15 मार्च 2022 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 19 मार्च (शनिवार), नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक 21 मार्च 2022 (सोमवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 23 मार्च 2022 (बुधवार), मतदान का दिनांक 09 अप्रैल 2022 (शनिवार), मतगणना का दिनांक 12 अप्रैल 2022 (मंगलवार) तथा 16 अप्रैल 2022 (शनिवार) के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार जनपद में जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में दिनांक 15 मार्च 2022 से 19 मार्च 2022 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा नामांकन की अन्य प्रक्रिया दिनांक 23 मार्च 2022 तक चलती रहेगी l आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु नामांकन कक्ष में उम्मीदवार के साथ केवल दो व्यक्तियों को ही नामांकन कक्ष में आने की अनुमति दी जानी है l उक्त के क्रम में उन्होंने बताया है कि उम्मीदवार के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ होती है जिसे आयोग के निर्देशानुसार नामांकन कक्ष के 100 मीटर की दूरी पर समर्थकों एवं उनके वाहनों को रोका जाना है l
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग लालजी यादव को निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विधानसभा सम्मान निर्वाचन 2022 के नामांकन प्रक्रिया की भांति विधान परिषद निर्वाचन के नामांकन स्थल के आसपास बैरियर/बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें l
उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित।
आजमगढ़ 13 मार्च-- जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़ मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है l
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिसके अंतर्गत कार्मिक व प्रशिक्षण के लिए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय एवं अनुदेशक राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ कुलभूषण सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह को नोडल अधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एस के सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचक नामावली हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन सामग्री, प्रपत्र एवं मतपेटी हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, आदर्श आचार संहिता हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा समस्त उप जिलाधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, प्रेक्षक हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह को नोडल अधिकारी, मत पत्र हेतु बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश चंद जायसवाल को नोडल अधिकारी, टेन्टेज, प्रकाश एवं माइक व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग लालजी यादव को नोडल अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आजमगढ़ संजीव कुमार को सहायक नोडल अधिकारी, वीडियो कैमरा, सीसीटीवी एवं वेबकास्टिंग हेतु जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय को नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है l
उपरोक्त अनुसार नियुक्त नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय के संपर्क में रहेंगे, जिससे उन्हें बैठक इत्यादि की जानकारी हो सके l समस्त अधिकारियों के साथ समय-समय पर ज़ूम ऐप के माध्यम से प्रत्येक तीन दिवस में समीक्षा की जाएगी l जिसकी सूचना नोडल अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में समय-समय पर दी जाएगी, साथ ही उक्त ग्रुप में आप से संबंधित ईसीआई के निर्देश भी पोस्ट किए जाएंगे।