Breaking News

जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखागार में ग्रामों की खतौनी संरक्षित नहीं पाकर दिए आवश्यक निर्देश।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़: जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज अभिलेखागार (कलेक्ट्रेट आजमगढ़)  मे तहसील बुढ़नपुर के ग्राम मनियापुर, गोर्थनी, गनपतपुर, जोगीपुर तथा तहसील फूलपुर के ग्राम प्रधानपुर की 1359 फसली आधार वर्ष की खतौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में उपरोक्त ग्रामों की खतौनी संरक्षित नहीं पाई गई l
 जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को राजस्व अभिलेख, पालमाल (आरआरके) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित अधिकारी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया l इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने अब तक जितने लोग इस सेक्शन के इंचार्ज थे, उनकी भी जिम्मेदारी तय करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्य में लापरवाही करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे l

और नया पुराने