Breaking News

तहबरपुर: जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- तहबरपुर

आज़मगढ़: अभियुक्त शिजोर पुत्र बेचन यादव साकिन नासिरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ द्वारा जान से मारने की नीयत से ट्रक नंबर UP 71 T 2401 से वादी मुकदमा श्री रमाशंकर मौर्य पुत्र स्व0 रामअवध मौर्य साकिन नासिरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ की दुकान पर तीन चार बार टक्कर आगे पीछे से मारना, वादी व वादी के तीनों पुत्र दुकान में थे जो कि दीवाल गिरने से बाल-बाल बचे तथा दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों का सामान नष्ट हो गया। उसके बाद मां बहन की गालियां देते हुए बोला इस बार बच गये अगली बार जान से मार देंगे के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/22 धारा 307,504,506,427 भादवि पंजीकृत किया गया था। 
आज दिनांक 20.03.2022 को उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0 40/22 धारा 307,504,506,427 भादवि से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त शिजोर पुत्र बेचन यादव साकिन नासिरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ को सोफीपुर नहर पुलिया के पास स्थित गुमटी के बगल से कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- 

मु0अ0सं0 40/22 धारा 307,504,506,427 भादवि थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तः- 

शिजोर पुत्र बेचन यादव साकिन नासिरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ 

 गिरफ्तारी करने वाली टीम-  

1.उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ  
2. का0 गौरव कुमार यादव 
3. का0 सर्वेश कुमार

और नया पुराने