आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सिवान में बिखरे पड़े खाली बक्से और सूटकेस
मौके सीओ और कोतवाल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार में गांव निवासी शिव मूरत प्रसाद गौड़ पुत्र स्वर्गीय मेवालाल गोंड़ और बृजराज गौड़ पुत्र स्वर्गीय अक्षेबर गोंड़ रोज की तरह खा पीकर के रात में लगभग 12:00 बजे के आसपास सो गए।मकान में बीती रात चोरों ने घर में पीछे से घुसकर सो रहे परिजनों के कमरों को पहले बन्द कर दिया। उसके बाद बक्सा कपड़ा जेवर सहित अन्य लगभग सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया जिसमें शिव मूरत गौड़ का लगभग 10 लाख का नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।जबकि बृजराज गोंड़ का लगभग एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वही बक्से सूटकेस खाली हालत में घर से सटे कुछ दूरी पर गेहूं के खेत के सिवान में बिखरे पड़े मिले।सुबह जब गेहूं काटने गए किसानों की नजर सामानों पर पड़ी तो उन्होंने अगल-बगल के लोगों को इसकी सूचना दी और उसके बाद पता चला चोरों ने रात को चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।चोरी की इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई, सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जीयनपुर कोतवाली सहित सीओ सगड़ी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल में जुटे रहे।जीयनपुर कोतवाली की चोरी की यह घटना बड़ी घटना है चोरी की इस घटना से पूरा गांव बाजार दहशत में है।





