Breaking News

पॉपकार्न मेंकिंग मशीन एवं दोना पत्तल मशीन के लाभार्थी आवेदन पत्र 25 अप्रैल 2022 तक जमा करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 08 अप्रैल-- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता कार्यक्रम के अन्तर्गत उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पॉपकार्न मेंकिंग मशीन एवं दोना पत्तल मशीन के वितरण हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद के लिये 10-10 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जनपद में कार्यरत ग्रामीण क्षेत्रों में पॉपकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगरों एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले अन्य लाभार्थियों के आवेदन पत्र दिनांक 25 अप्रैल 2022 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ में आवश्यक अभिलेखों निवास, जाति, शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा 08वीं पास, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, वे लाभार्थी समस्त कागजात सहित अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों का चयन बोर्ड द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। चयन के उपरान्त मशीनों की आपूर्ति होने पर पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय में किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। 
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10-10 मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन का भी निःशुल्क वितरण किये जाने का लक्ष्य भी जनपद को बोर्ड द्वारा प्राप्त है। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में दोना पत्तल बनाने वाले परम्परागत कारीगरों एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले उद्यमियों से आवेदन पत्र दिनांक 25 अप्रैल 2022 तक तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ में आवश्यक अभिलेखों निवास, जाति, शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा 08वीं पास, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, वे लाभार्थी समस्त कागजात सहित अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है। जिनका चयन बोर्ड द्वारा गठित कमेटी के द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। कमेटी द्वारा चयनित लाभार्थियों को दोना पत्तल मशीन बोर्ड से प्राप्त होने पर निःशुल्क वितरित की जायेगी। विशेष जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कमिश्नरी रोड सिधारी, आजमगढ़ और मोबाईल नम्बर 7408410762, 8853056334 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

और नया पुराने