Breaking News

समस्त अधिकारियों/ कार्यालयाध्यक्षों को आदेश, अपने तैनाती स्थल/क्षेत्र में ही रात्रि निवास करेंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 29 अप्रैल-- शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपद के समस्त अधिकारियों/ कार्यालयाध्यक्षों को आदेश दिया है कि वह अपने तैनाती स्थल/क्षेत्र में ही रात्रि निवास करेंगे तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तदनुसार उनके क्षेत्र में ही रात्रि निवास सुनिश्चित कराते हुए तीन दिनों के अन्दर जिलाधिकारी को इस आशय का प्रमाणपत्र उपलब्ध करायेंगे कि वह स्वयं तथा उनके अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी तैनाती स्थल/ क्षेत्र में ही नियमित रूप से रात्रि निवास करते हुए अवस्थान कर रहे हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है, अस्तु समस्त अधिकारी अनुपालन सुनिश्चित कर 3 दिनो के अन्दर उपरि संदर्भित प्रमाण-पत्र सहित अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

और नया पुराने