आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 08 अप्रैल-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत नियमित टीकाकरण, मिशन इन्द्रधनुष एवं कोविड वैक्सीनेशन की ब्लाकवार समीक्षा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 संजय एवं डीपीएम के साथ किया।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान जनपद की माह फरवरी तक की उपलब्धि पर घोर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने निर्देश दिया कि पूर्ण प्रतिरक्षण प्रदेश के 81 प्रतिशत के सापेक्ष जनपद की उपस्थिति 82 प्रतिशत है। उन्होने कहा कि राज्य औसत से ब्लाकवार जिन-जिन उपकेन्द्रों की उपलब्धि कम है, वहॉ की एएनएम, एमओआईसी, सीडीपीओ एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की जूम वीसी की जायेगी एवं इसमें उपकेन्द्रवार समीक्षा की जायेगी। इसी प्रकार पार्सियल एवं नॉन इम्युनाइजेशन वाले उपकेन्द्रों की समीक्षा की जायेगी। उन्होने कहा कि जिन उपकेन्द्रों पर अपडेटेड ड्यू लिस्ट की उपलब्धता 60 प्रतिशत से कम माह फरवरी तक रही है, वहॉ के एएनएम का वेतन तब तक रोका जाता है कि जब तक की उन आशाओं द्वारा शत प्रतिशत अपडेटेड ड्यू लिस्ट बनवा न लें। माह फरवरी तक पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित टीकाकरण केन्द्रों की मॉनिटरिंग ब्लाक लालगंज में 1 प्रतिशत एवं अहिरौला में 7 प्रतिशत हुआ है। संकलित एमओआईसी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका जाता है। कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत 12-14 वर्ष एवं 15-17 वर्ष है, लाभार्थियों की प्रगति अत्यन्त दयनीय है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकृत को निर्देशित किया है कि बीएसए/एबीएसए से सम्पर्क स्थापित कर कार्ययोजना बनाकर 03 दिन के अन्दर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन सायं में एमओआईसी, सीडीपीओ, एबीएसए एवं सभी डिप्टी/अपर सीएमओ/सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस के साथ जूम के माध्यम से वीसी कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें। एवं उसकी जानकारी उपलब्ध करायें।
मिशन इन्द्रधनुष का द्वितीय चरण जो जनपद में 07 अप्रैल से चलाया जा रहा है, के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने समस्त अधीक्षक को निर्देशित किया कि जितने वीसीए क्षेत्र में पाये जाते हैं, उन सभी क्षेत्रों को स्प्लीट सत्र लगाकर आच्छादित किया जाय। उन्होने कहा कि प्रचार प्रसार की गतिविधियॉ शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाय, जिससे समस्त लक्षित लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।