आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 08 अप्रैल-- बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी आजमगढ़, सुरेश जायसवाल ने बताया कि श्रीनाथ यादव पुत्र नैपाल यादव साकिन महुवार द्वारा चकबन्दी आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ के समक्ष प्रार्थना पत्र दिनांक 06 अप्रैल 2022 को प्रस्तुत किया गया। जिसकी निदेशालय स्तर पर जांच की गयी।
जांच में यह पाया गया कि धीरज सिंह, पेशकार न्यायालय उप संचालक चकबन्दी, आजमगढ़ द्वारा शासन की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के विपरीत जाकर उत्कोच मांगकर भ्रष्टचार में लिप्त रहकर विभाग की छवि धूमिल की गयी हैं। अतः उन्हें प्रथमदृष्टया भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने के आधार पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2022 को चकबन्दी आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में धीरज सिंह, पेशकार न्यायालय उप संचालक चकबन्दी, आजमगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।