Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का पूर्व विधायक बंदना सिंह ने किया उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड हरैया के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन राज मंगल सिंह इंटर कॉलेज बघावर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान संध्या सिंह ने किया । ग्राम सभा बघावर के सचिव सुनील कुमार सिंह , विकास खंड अधिकारी हरैया ओम प्रकाश सिंह, ने स्वास्थ्य मेले के संबंध में लोगों को बताया। संचालन हरकेश परमार एडीओ कोआपरेटिव ने किया। हरैया विकासखंड के राज मंगल इंटर कॉलेज बघावर के कैंपस में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह रहे।
 स्वास्थ्य मेले में चिकित्सा प्रभारी हरैया डॉ ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ ए के सिंह ,डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ,डॉक्टर संजय यादव और इससे संबंधित सभी रोगों के जांच व दवा वितरण किया गया । मेले में स्वास्थ विभाग के साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा ,महिला बाल विकास योजना विभाग, ग्रामीण आंगनवाड़ी ,आयुष्मान भारत योजना ,दिव्यांग आदि योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए थे ।जिस पर उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। लगभग सवा तीन सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और सरकार की योजना का लाभ उठाया ।
डिप्टी सीएमओ डॉ एके सिंह ने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। चिकित्सा प्रभारी हरैया डॉ ललित कुमार ने सभी स्टाल पर लगाए गए योजनाओं को पूर्व सगड़ी विधायक बंदना सिंह को अवगत कराया 
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बंदना सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गांव और व्यक्ति तक पहुंचे ।इसके लिए स्वास्थ्य मेला लगाया गया। स्वास्थ्य मेले में सभी प्रकार की व्यवस्था दी गई हैं । डॉक्टर ए के सिंह डिप्टी सीएमओ ने भी संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह मेले में स्टाल लगाए हुए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। मेले में आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका डॉक्टर  एन एम,खेलकूद विभाग के सभी लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने