Breaking News

अतरौलिया: लड़की से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अतरौलिया

आज़मगढ़: दिनांक- 05.04.22 को थाना अतरौलिया पर एक महिला द्वारा शिकायत की गयी कि चन्द्रभान यादव पुत्रअच्छेलाल यादव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा मेरी पुत्री जो आंख से पूर्ण दिव्यांग है, शौच के लिए सिवान पर गयी थी।उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ किया व शोर मचाने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए जान माल की धमकी देते हुए भाग गया के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 06.04.2022 को मु0अ0सं0119/22  धारा 354/506 IPC व 3(1)द,3(1)ध,3(2)Vक SC/ST Act  पंजीकृत कर विवेचना  हेतु CO श्री लालता प्रसाद साहू क्षेत्राधिकारी बूढनपुर को प्राप्त हुआ था।
दिनांक 08.04.22 को थानाध्यक्ष श्री रमेश कुमार मय हमराह सूचना मिली की  मुकदमा से सम्बंधित अभियुक्त चन्द्रभान यादव पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ अपने घर पर आया हुआ है, इस सूचना पर हमराही फोर्स द्वारा अभियुक्त के घर ग्राम इब्राहिमपुर  पर दबिश दिया गया, घर से भागते हुए मौके से समय 09.00 AM पर हिरासत पुलिस लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग-  

1.मु0अ0सं0 119/22  धारा 354/506 IPC व 3(1)द,3(1)ध,3(2)Vक SC/ST Act  थाना अतरौलिया आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त–

1. चन्द्रभान यादव पुत्रअच्छेलाल यादव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. थानाध्यक्ष रमेश कुमार 2. का0 अमित जायसवाल, 3. रि0का0 मुकेश यादव,थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने