आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तरवां
आज़मगढ़: दिनांक 07.04.2022 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरे विद्यालय कोड सं0 1339 परीक्षा केन्द्र सं0 06730 माँ शारदा इण्टर कालेज सिंहपुर सरैया आजमगढ़ पर साय: काल द्वितीय पाली इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी जावेद मलिक पुत्र जाकिर मलिक अनुक्रमांक 22XXXXXXXX है उक्त परीक्षार्थी के स्थान पर सद्दाम हुसैन पुत्र सुलेमान सा0 चकसहदरिया थाना तरवां आजमगढ़ परीक्षा दे रहे थे को कक्ष सं0 02 से केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के जाँच के दौरान फर्जी होने पर कार्यवाही हेतु थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/2022 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3/6/9/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया ।
उ0नि0 मय हमराह को सूचना मिली कि माँ शारदा इण्टर कालेज सिंहपुर सरैया में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक व्यक्ति पकड़ा गया । इस सूचना के क्रम में उ0नि0 मय फोर्स के साथ माँ शारदा इण्टर कालेज सिंहपुर सरैया पहुँचे जहा पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल के द्वारा सद्दाम हुसैन पुत्र सुलेमान सा0 चकसहदरिया थाना तरवां आजमगढ़ को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा जाना बताया गया । जिसे समय करीब 19.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 61/2022 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3/6/9/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सद्दाम शाह पुत्र गुफरान शाह निवासी सा0 चकसहदरिया थाना तरवां आजमगढ़ थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़