आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
18 से 23 अप्रैल तक होगा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन।
आज़मगढ़: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे प्रदेश के सभी विकास खंडों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। इन मेलों में दंत, त्वचा, नेत्र, मलेरिया जांच, पोषण परामर्श, एड्स नियंत्रण, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण के लिए परामर्श दिया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड बिलरियागंज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक बंदना सिंह ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। मेले में स्वास्थ्य विभाग, पंजीकरण, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, आयुष्मान कार्ड, टीबी, बलगम जांच, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, आयुष चिकित्सा, संक्रामक रोग, कुष्ठ उन्मूलन, तंबाकू कार्यक्रम, वृद्धा पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, विकलांग कल्याण, डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी, सूचना और प्रचार विभाग, युवा एवं कार्यक्रम खेल विभाग स्टाल स्टार लगाएं गए जिसको भ्रमण कर देखा और मेले की काफी सराहना भी की। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहनों से भी मिली उनसे उनके संघर्षों के बारे में जाना हम गर्व से कह सकते हैं कि आशा और आंगनबाड़ी बहनों के बदौलत ही कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से लड़ सके हैं जिसमें सभी डॉक्टरों ने अपनी जान पर खेलकर सबका सहयोग किया।
खण्ड विकास अधिकारी बिलरियागंज डॉ0 आराधना त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरुकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक और गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आयोजन में दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी मिल सकेंगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सगड़ी वन्दना सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 आराधना त्रिपाठी द्वारा 22 युवक एवं 14 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया।