Breaking News

मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकिट वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 21 अप्रैल-- विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में दिनांक 21 अप्रैल, 2022 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खण्ड-पल्हनी, जहानागंज एवं बिलरियागंज में मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकिट (फुटबाल-04 अदद, वालीबाल-05 अदद, वालीबाल नेट-01 अदद, एयर पम्प-01 अदद, स्किपिंग रोप-04 अदद केवल महिला मंगल दल हेतु, चेस्ट एक्सपैण्डर-02 अदद केवल युवक मंगल दल हेतु) का वितरण किया गया। विकास खण्ड-पल्हनी में मेले के मुख्य अतिथि मा0 अखिलेश कुमार मिश्रा ‘‘गुड्डू‘‘ सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा उ0प्र0 द्वारा 09 युवक एवं 02 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विकास खण्ड-जहानागंज में मेले के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मा0 रमेश कन्नौजिया द्वारा 15 युवक एवं 11 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विकास खण्ड-बिलरियागंज में पूर्व विधायक सगड़ी वन्दना सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 आराधना त्रिपाठी द्वारा 22 युवक एवं 14 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री  का वितरण किया गया।

और नया पुराने