Breaking News

अप्रेन्टिस शिप मेले एवं रोजगार मेले का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 21 अप्रैल-- आज अप्रेन्टिस शिप मेले एवं रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आजमगढ़, राजकीय आईटीआई आजमगढ़ एवं कौशल विकास आजमगढ़ के संयुक्त प्रयास से किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह जी के द्वारा किया गया। मेले में विशिष्ट अतिथि आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत एवं संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा रहे।
मण्डलायुक्त ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परम्परा से हट कर जाब सीकर ही न बने, बल्कि जॉब प्रदाता बने। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय के द्वारा नियोजकों को आवश्यक निर्देश दिये गये। मेले में कुल 19 नियोजकों ने प्रतिभाग किया, जिनके द्वारा अप्रेन्टिस हेतु 80 तथा रोजगार के लिये 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साक्षात्कार में कुल 553 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 
मेले में संयुक्त निदेशक एसएन राम, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अशोक कुमार, नोडल अधिकारी अप्रेन्टिस मेला मिथलेश जी, सहायक निदेशक सेवायोजन श्रीमती पूनम रानी, सहायक रोजगार सहायता अधिकारी सुश्री सुधा चौहान तथा आईटीआई एवं सेवायोजन के सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

और नया पुराने