Breaking News

धर्म संकट में पड़ा हनुमान मंदिर रास्ता न होने से श्रद्धालुओं की बड़ी मुश्किले।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

रास्ता न होने से श्रद्धालुओं को होती है परेशानी।

रास्ता बन जाने से मिलेगी लोगों को सुविधा।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के उदका गांव की आस्था का प्रतीक हनुमान मंदिर पर रास्ता ना होने से श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं आपको बता दें कि ग्राम पंचायत उदका के स्थानीय निवासी हरिनारायण यादव उम्र 72 वर्ष तकरीबन 40 वर्षों से हनुमान मंदिर की देखरेख में लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए हनुमान मंदिर आस्था का प्रतीक है ऐसे में आज मंदिर धर्म संकट में पड़ा हुआ है क्योंकि यहां आने के लिए श्रद्धालुओं को खेतों के रास्ते आना पड़ता है रास्ते की जगह होने के बावजूद भी कुछ अराजक तत्वों ने रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर से 500 मीटर दूर पर स्कूल भी है लेकिन रास्ता ना होने की वजह से बच्चे दूर के रास्ते से घूमते घूमते हुए जाते हैं यदि रास्ता बन जाएगा तो श्रद्धालु समेत ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।

और नया पुराने