आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनाँक- 06/04/2022 को नवरात्रि /रमजान के त्यौहारों सुरक्षा व्यवस्था एवं बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द लाल व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय मय पुलिस फोर्स के साथ रूद्री मोड़ से निजामाबाद मोड़ से कस्बा रानी की सराय तक पैदल मार्च किया गया। गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी । बड़ी दुकान के मालिकों से दुकान के समाने CCTV कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।