आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
परिषदीय स्कूलों में 6 से 14 साल तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा।
शिक्षा नहीं मिल पाने वाले छात्रों को स्कूल भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
ज्यादा से ज्यादा किया जाए नामांकन।
सगड़ी तहसील के सभी स्कूलों में चला स्कूल चलो अभियान।
आज़मगढ़: आज उत्तर प्रदेश में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत 4 अप्रैल यानी की आज से की जा रही है इसके तहत परिषदीय स्कूलों में 6 से 14 साल तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा. इसी कड़ी में सरकार ने पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारीयो को आदेश जारी किया है उन्होंने कहा कि शिक्षा नहीं मिल पाने वाले छात्रों को स्कूल भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा,ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहे, इस कड़ी में सगड़ी तहसील के सभी स्कूलों में स्कूल चलो अभियान चलाया गया जिसमें अध्यापकों ने छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया और अध्यापकों ने यह विश्वास दिलाया कि हम प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा नामांकन किया जाए और जितने भी बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए हैं उनको शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।