आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: दिनांक 29.04.2022 को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र भ्रमण अगामी त्यौहार ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जैगहा बाजार में चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति कन्धरापुर की तरफ से जयराजपुर की तरफ पैदल-पैदल आ रहा हैं, उसके पास अवैध तमंचा हैं । इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराह के साथ जैगहा बाजार से प्रस्थान कर जयराजपुर पुलिया के पास पहुँचे कि कन्धरापुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया । पुलिस वालो द्वारा पैदल आ रहे व्यक्ति को जयराजपुर पुलिया के पास पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम मनोज पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी ग्राम बर्जी थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ बताया जिसके जामा तलाशी में एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ । मनोज उपरोक्त का यह कार्य जुर्म अन्तर्गत धारा 3/7/25 शस्त्र अधि0 के अपराध पाकर बताकर समय करीब 06.30 AM बजे विधि अनुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
• मनोज पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी ग्राम बर्जी थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
• अवैध 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 79/2022 धारा 3/7/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान
• जयराजपुर पुलिया कन्धरापुर रोड जयराजपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्यथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 संगम कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 नितिन कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।