Breaking News

आजमगढ़ लोकसभा उप निर्वाचन-2022 मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 30 मई-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में  69 -आजमगढ़ लोकसभा उप निर्वाचन-2022 मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गयीl
 जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 69-आजमगढ़ लोकसभा उप निर्वाचन की घोषणा कर दी गयी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दिनांक 30 मई 2022 से, मतदान दिनांक 23 जून 2022 तथा मतगणना दिनांक 26 जून 2022 को सम्पन्न किया जायेगा।उन्होंने कहा कि 69 आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अवस्थित हैं, जिसमे 344- गोपालपुर, 345- सगड़ी, 346- मुबारकपुर, 347- आजमगढ़ तथा 352-मेहनगर (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित हैl
 जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा 344-गोपालपुर के अंतर्गत मतदेय स्थल की संख्या नगरीय क्षेत्र में 16, ग्रामीण क्षेत्र में 407, कुल 423 तथा मतदान केंद्रों की संख्या नगरीय क्षेत्र में 5, ग्रामीण क्षेत्र में 225, कुल 230, विधानसभा 345-सगड़ी के अंतर्गत मतदेय स्थल की संख्या नगरीय क्षेत्र में 19, ग्रामीण क्षेत्र में 396, कुल 415 तथा मतदान केंद्रों की संख्या नगरीय क्षेत्र में 5, ग्रामीण क्षेत्र में 223, कुल 228, विधानसभा 346-मुबारकपुर के अंतर्गत मतदेय स्थल की संख्या नगरीय क्षेत्र में 92, ग्रामीण क्षेत्र में 322, कुल 414 तथा मतदान केंद्रों की संख्या नगरीय क्षेत्र में 24, ग्रामीण क्षेत्र में 176, कुल 200, विधानसभा 347-आजमगढ़ के अंतर्गत मतदेय स्थल की संख्या नगरीय क्षेत्र में 96, ग्रामीण क्षेत्र में 359, कुल 455 तथा मतदान केंद्रों की संख्या नगरीय क्षेत्र में 22, ग्रामीण क्षेत्र में 199, कुल 221, विधानसभा 352-मेहनगर (अ0जा0) के अंतर्गत मतदेय स्थल की संख्या नगरीय क्षेत्र में 19, ग्रामीण क्षेत्र में 459, कुल 469 तथा मतदान केंद्रों की संख्या नगरीय क्षेत्र में 4, ग्रामीण क्षेत्र में 266, कुल 270, हैl 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आजमगढ़ द्वारा 347-आजमगढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 03 मतदान केन्द्र का संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैl जिसमे मतदेय स्थल संख्या 187, 188, 189, 190, 191 तथा 192 नर्सरी स्कूल मातवरगंज का भवन जर्जर होने के कारण संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। मतदेय स्थल संख्या 322, 323 तथा 324 प्रा0वि0 कोटिला का भवन काफ़ी पुराना है तथा बाउण्ड्री नहीं है। मतदेय स्थल संख्या 169 प्रा0वि0 कोल बाज बहादुर नाम गलत अंकित है।
 इसी के साथ ही 346-मुबारकपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 191 तथा 192 प्रा0वि0 रघुनाथपुर (खुझिया) का भवन ध्वस्त करा दिये जाने के कारण संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उप जिलाधिकारी सदर आजमगढ़ द्वारा संशोधन प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध करा दिया गया है।

और नया पुराने