Breaking News

सरकारी भूमि पर कर रहे थे अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने दिखाए तेवर।


गोरखपुर।

रिपोर्ट: दयासागर 

गोरखपुर: कैम्पियरगंज तहसील के शासकीय अधिवक्ता राजस्व वीरेंद्र कुमार सिंह के अनुरोध पर प्रभारी तहसीलदार अभिषेक मिश्र ने नवसृजित नगर पंचायत चौमुखा के बसन्तपुर बड़का मल्लहपुरवा टोले पर दशरथ साहनी पुत्र विश्वनाथ द्वारा नवीन परती की सरकारी भूमि पर किये जा रहे अवैध निर्माण को राजस्व टीम भेजकर ध्वस्त कराते हुए संबंधित लेखपाल अमन भूषण को कड़ी चेतावनी दी है।
प्रभारी तहसीलदार अभिषेक मिश्र ने कहा है कि यदि सरकारी जमीन पर कोई अवैध निर्माण होता है तो अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। श्री मिश्र ने सभी लेखपालो से कहा है कि किसी सूरत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण न होने पाए।

और नया पुराने