Breaking News

तहबरपुर: किशोरी के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर

आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनांक 03.05.2022 को वादी मुकदमा थाना तहबरपुर , आजमगढ़ द्वारा तहरीरी सूचना दी गई की मेरे मोबाइल पर मेरी पत्नी द्वारा दिनांक 02.05.2022 को सूचना दी गई कि प्रतिवादी शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव ग्राम मेढ़ी थाना तहबरपुर, आजमगढ़ के द्वारा दिनांक 02.05.2022 को रात्रि के करीब 12.00 बजे प्रार्थी के घर में पीछे से दिवाल फांद कर घुस कर प्रार्थी की नाबालिक लडकी (पीडिता) के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करना व सडक पर उसके दो साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उसका इन्तजार किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2022 धारा 376, 120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत होकर विवेचना मुझ थानाध्यक्ष द्वारा सम्पादित की जा रही है।  
2. गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 05.05.2022 को मैं SO मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्त शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव साकिन मेढ़ी, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं। अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर, अभियुक्त के घर पर घेर घार कर दबिश दी गयी तो घर पर एक व्यक्ति ( लड़का ) तथा एक औरत मौजूद मिले। व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा बताया कि यह मेरी माँ सुमनलता देवी हैं। पूर्ण इत्मिनान होने पर कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्त हैं। कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.25 बजे वाजफ्ता वकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। 

 पंजीकृत अभियोग का विवरण- 

मु0अ0सं0 71/2022 धारा 376, 120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना तहबरपुर,आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 

शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, आजमगढ

7. गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-   

1.थानाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र शुक्ल का0 प्रदीप कुमार यादव का0 सुनील कुमार गुप्ता का0 अविनाश कुमार पटेल रि0का0 राहुल कुमार म0का0 दिव्या शुक्ला थाना तहबरपुर, आजमगढ़।

और नया पुराने