Breaking News

उप जिलाधिकारी सगड़ी ने परास्नातक छात्राओं को वितरित किया टेबलेट।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

88 छात्राओं को केएन सिंह महिला महाविद्यालय में वितरित हुआ टेबलेट।

आज़मगढ़: श्री के एन सिंह महिला महाविद्यालय में हुआ टैबलेट वितरण, छात्राओं के खिले चेहरे।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र किन नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित श्री के एन सिंह महिला महाविद्यालय।
जहां पर शासन की मंशा के अनुरूप एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने अट्ठासी छात्राओं को टेबलेट वितरित किया। टेबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी साफ झलक रही थी। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सर्वेंद्र बहादुर सिंह व राज बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम सगड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अरविंद जयसवाल व क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल को बुके अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
जिसके बाद शासन द्वारा निशुल्क टेबलेट वितरण योजना के तहत पहले चरण में परास्नातक के अट्ठासी छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया।
इस मौके छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम सगड़ी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए टेबलेट का वितरण किया गया है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि जिंदगी जीना और जिंदगी काटना दोनों ने बहुत फर्क है उन्होंने बताया की अच्छी शिक्षा हमें जिंदगी जीने की कला सिखाती है नहीं तो जिंदगी तो ऐसे भी लोग काट ही लेते हैं इसलिए हमें भविष्य में सफल होने के लिए अपने लक्ष्य के निर्धारण के साथ ही अच्छी शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
वही प्रबंधक डॉ सर्वेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शासन द्वारा निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम में परास्नातक के छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। 
वही कार्यक्रम का संचालन प्रियंवादा तिवारी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह नोडल अधिकारी अजय कुमार, प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्राओं सहित उनके अभिभावक मौजूद रहे।

और नया पुराने