Breaking News

निर्माण कार्यों एवं कार्यदाई संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 13 मई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों एवं कार्यदाई संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़कों एवं विभागीय कार्यालयों/आवासीय भवनों को माह जून तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण कार्य के लिए शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है, उसके निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आवास विकास को निर्देश दिए कि फूलपुर में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल को अगले 15 दिन में पूर्ण कर हैंडओवर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पैकफेड को निर्देश दिया कि जितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उसे तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करना सुनिश्चित करें तथा जो भी निर्माण कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छाऊ पीएचसी तथा आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था जल निगम को निर्देश दिया कि जिन निर्माण कार्यों के लिए पैसे शत-प्रतिशत अवमुक्त हो चुका है, उसे इसी माह में पूर्ण कर हैंडओवर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम तथा यूपी सिडको को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग कॉलेज मार्टिनगंज, स्वास्थ विभाग का भवन फूलपुर, पॉलिटेक्निक कालेज, घाघरा नदी पर बन रहे गोलघाट, सठियांव में सिकंदरपुर घाट तथा सैनिक कल्याण पुनर्वास आदि के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल, लैकफेड तथा सी एण्ड डीएस को निर्देश दिया कि चंद्रमा ऋषि आश्रम, कस्तूरबा गांधी, आश्रम मेंहनगर, सठियांव में चल रहे निर्माण कार्य तथा हरिऔध कला भवन, राजकीय इंटर कॉलेज तथा नगर पंचायत जहानागंज, बूढ़नपुर के चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण संबंधित विभागों को हैंड ओवर करना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने जनपद में बन रहे 72 वेलनेस सेन्टर की समीक्षा करते हुए कहा कि पैसा शत प्रतिशत अवमुक्त किया जा चुका है, उसे 15 दिन तक हर हाल में पूर्ण कर हैंड ओवर कर दें। जिलाधिकारी ने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र पर बन रहे भूसा केंद्र कार्यालय तथा सेड को तत्काल पूर्ण पर पूर्ण कर हैंडोवर करना सुनिश्चित करें।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ संजय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र सिंह, डीईएसटीओ आरडी राम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने