आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 जुलाई-- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में अभ्यर्थियों की लेखा समाधान बैठक निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 26वें दिन दिनांक 22 जुलाई 2022 को आहूत की जायेगी। उक्त लेखा समाधान बैठक के पूर्व लोक सभा उपनिर्वाचन-2022 के जनपद आजमगढ़ के लोक सभा क्षेत्र-आजमगढ़ के प्रत्याशियों/निर्वाचन एजेन्टों तथा व्यय लेखा प्राप्त करने के लिये लगाये गये सहायक व्यय प्रेक्षकों एवं लेखा टीम के अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिवसीय फैसिलिटेशन कार्यक्रम दिनांक 18 जुलाई 2022 को नेहरू हाल सभागार आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें अभ्यार्थियों/एजेन्टों को निर्धारित प्रक्रिया से लेखा दाखिल किये जाने की बारीकियों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों/निर्वाचन एजेन्टों से अपील किया है कि प्रत्याशियों के अंतिम व्यय लेखा दर्ज करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में दिनांक 18 जुलाई 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे नेहरू हाल सभागार आजमगढ़ में आयोजित किये जाने वाले फैसिलिटेशन कार्यक्रम में समय से प्रतिभाग करें, जिससे प्रत्याशियों के अंतिम लेखा दर्ज करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।