Breaking News

192 रिक्रूट आरक्षी परीक्षा उत्तीर्ण कर बने उत्तर प्रदेश पी.ए.सी. का हिस्सा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षान्त समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ ने दिलायी कर्त्तव्य व निष्ठा की शपथ

आज़मगढ़: पुलिस लाइन आजमगढ़ में 192 पुरूष रिक्रूट आरक्षीयों का आधारभूत प्रशिक्षण दिनाँक- 13.01.2022 से चल रहा था, आधारभूत प्रशिक्षण मे जेटीसी वाहिनी गोरखपुर से आये रिक्रूट आरक्षियों के 06 मांह का आधारभूत प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रारम्भ हुआ था। 06 माह के आधारभूत प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को अन्तः कक्षीय तथा बाह्य-कक्षीय विषयों का गहन अनुशासित प्रशिक्षण दिया गया। 
 आज दिनांक- 12.07.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में भव्य दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार* द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा परेड में सम्मिलित 08 टोलियों का निरीक्षण किया गया, परेड में सम्मिलित 192 रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्य व दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई गयी। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ के द्वारा रिक्रुट आरक्षियों को सामाजिक बुराईयों से दुर रहनें, सदैव अनुशासित रहनें तथा जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाये भी दी गयी। अन्तः व बाह्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर कुल 30 रिक्रुट आरक्षियों को प्रशस्ति-प्रत्र/पुरस्कार प्रदान किया गया।  

दीक्षान्त परेड समारोह में परेड कमाण्डर के नाम व पुरस्कार पाने वाले प्रषिक्षक व रिक्रूट आरक्षियों के नाम निम्नलिखित है-

1- प्रथम परेड कमाण्डर-राकेश गुप्ता।
    द्वितीय परेड कमाण्डर-मो0 दिलनवाज।
    तृतीय परेड कमाण्डर-आकाश भारती।
2- अन्तः कक्षीय विषय में सर्वांग सर्वाेत्तम प्रदुम्न चौरसिया।  
3- बाह्य कक्षीय सम्पूर्ण विषय में सर्वाेत्तम(आई.टी.-पी.टी.)- आकाश कुमार गौंड।
4- टोली का सबसे अच्छा प्रदर्शन पर आईटीआई ओमप्रकाश यादव को पुरस्कार
5- टोली का सबसे अच्छा प्रदर्शन पर पीटीआई हिदायतुल्ला को पुरस्कार
6- अन्तः कक्षीय विषय में उ0नि0 अध्यापक श्री ओम प्रेकाश को पुरस्कार
7- साक्षात्कार में सर्वांग सर्वोत्तम इन्द्रजीत सिंह को पुरस्कार।
8- आरटीसी का सकुशल अनुशासित संचालन हेतु उ0नि0स0पु0 श्री राकेश कुमार सिंह को पुरस्कार
9- दीक्षान्त परेड समारोह में कु0 सीमा भारती श्रीवास्तव व मो0 आरिफ नसीम जी को समस्त पुलिस कार्यक्रमों पर सकुशल उद्घोषणा के लिए सम्मानित किया गया।

और नया पुराने