Breaking News

ग्राम पंचायतों के सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) विशाल भारद्वाज ने बताया है कि ग्राम पंचायतों के सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों/ स्थानों (जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो), पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 04 अगस्त 2022 को प्रातः 07ः00 बजे से अपराहन 05ः00 बजे तक मतदान तथा दिनांक 05 अगस्त 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न की जायेगी। उक्त उप निर्वाचन में जनपद के विकास खण्ड अहिरौला, फूलपुर एवं जहानागंज के कुल 05 मतदान केन्द्रों पर मतदान की कार्यवाही सम्पन्न होगी। उप निर्वाचन में मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु विकास खण्ड अहिरौला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत 03-कोतवालीपुर में प्राथमिक पाठशाला कोतवालीपुर, ग्राम पंचायत 58-सतुवहिया में प्राथमिक पाठशाला सतुवहिया, विकास खण्ड फूलपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत 61-कतरानूरपुर में प्राथमिक पाठशाला मियाकरीमपुर, विकास खण्ड जहानागंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत 51-करउत में प्राथमिक पाठशाला करउत एवं प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर में मतदान तिथि दिनांक 04 अगस्त 2022 को अवकाश घोषित किया गया है।

और नया पुराने