Breaking News

पवई: लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना पवई

आज़मगढ़: पूर्व की घटना-- वादिनी को मुख्य आरोपी इस्माइल पुत्र खुर्शीद के द्वारा शादी का झांसा देकर 03 साल से शारिरिक शोषण व दुष्कर्म किया गया तथा बहला फुसलाकर पंजाब लेकर गया, तथा गाली गलौज दिया व अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी एवं जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-201/22 धारा 376,323,352,504,506 भादवि  बनाम 1.इस्माइल पुत्र खूर्शीद आलम 2. राजू  पुत्र मोहम्मद अख्तर 3.खुर्शीद आलम पुत्र मोहम्मद अख्तर 4.तरन्नूम खातून पत्नी खुर्शीद निवासीगण ओरिल नाऊ का पुरा थाना पवई जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया । 

गिरफ्तारी का विवरणः-  दिनांक 13.07.22 थानाध्यक्ष पवई मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इस्माइल पुत्र खूर्शीद आलम निवासी ओरिल नाऊकापुर थाना पवई जनपद आजमगढ को समय 9.30 बजे सुम्हाडीह तिराहे से उसके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोगः- 

मु0अ0सं0 201/22 धारा 376,323,352,504,506 भादवि थाना पवई आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्तः-

इस्माइल पुत्र खूर्शीद आलम निवासी ओरिल नाऊ का पुरा थाना पवई जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- 

1- थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे का0 सुनील पाल का0 रजनीश शुक्ला थाना पवई, आजमगढ़ ।

और नया पुराने