आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला का कल देर शाम स्थानांतरण हो गया , वही सगड़ी के नए सीओ के रूप में अनिल कुमार वर्मा को सगड़ी का नया सीओ बनाया गया है।
नवागत क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने गुरुवार को सगड़ी सीओ का कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले वे रामपुर जनपद में तैनात थे। सगड़ी सीओ महेंद्र शुक्ला का यहां से स्थानांतरण हो जाने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर नवागत सीओ अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था प्राथमिकता में रहेगा। माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह शाति व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि थानों में दलाली नहीं चलेगी। पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों की व्यथा को सुनकर उचित कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की हिलाहवाली न बरतें। सीओ ने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वे मुझसे कार्यालय में आकर मिल सकते हैं। उनकी समस्याओ का त्वरित व उचित कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।