आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दि0 -16.06.22 को वादी श्री श्यामलाल राजभर पुत्र स्व0 मदनलाल सा0 रवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि खुद के भतीजे करन राजभर द्वारा चौथ / छठ का सामान लेने जाते समय रास्ते मे रोक कर विपक्षी राजू सोनकर पुत्र ईशरी सोनकर आदि 04 नफऱ निवासीगण ग्राम रवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने व जान से मारने की धमकी दी गयी व चोट लगने से करन राजभर का बेहोश हो गया, के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 195/22 धारा 147/323/504/506/308 भा0द0वि0 पंजीकृत होकर विवेचना व0उ0नि0 श्री शमशेर यादव द्वारा सम्पादित की गई तथा विवेचना के क्रम मे दि0 17.06.22 को अभि0 सोनू पुत्र छविराज निवासी ग्राम रवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया जो कि न्यायिक अभिरक्षा मे है । इसी क्रम मे
2.गिरफ्तारी का विवरण - दिनांक 16.07.22 व0उ0नि0 मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 राजू उपरोक्त जो वादी मुकदमा को मुकदमे मे सुलह करने की बात को लेकर बार बार धमकी देता है इस समय जिवली तिराहे पर चाय की दुकान पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है मुखविर खास की सूचना पर विश्वास कर व0उ0नि0 मय हमराह के जिवली तिराहे के पास पहुँचे कि चाय की दुकान से एक व्यक्ति हम पुलिस वालो को देखते ही भागना चाहा कि हमराही कर्म0गण की मदद से 10 से 15 कदम जाते जाते पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राजू सोनकर पुत्र इसरी सोनकर साकिन रवनिया थाना बरदह आजमगढ बताया पूर्ण विश्वास होने पर कि मुकदमा उपरोक्त का नामजद अभि0 है जो वादी मुकदमा को सुलह करने के लिए बार बार धमकी दे रहा है तथा विवेचना मे सहयोग नही कर रहा है जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय 11.10 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 195/22 धारा 147/323/504/506/308 भा0द0वि0 थाना बरदह आजमगढ
आपराधिक इतिहास- NILL
गिरफ्तार अभियुक्त –
राजू सोनकर पुत्र इसरी सोनकर साकिन रवनिया थाना बरदह आजमगढ
पुलिस टीम-
शमंशेर यादव ( व0उ0नि0 ) का0 विनोद कुशवाहा, ( आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ