आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 22 अगस्त-- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री अनीता ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के आदेश के अनुक्रम में जनपद आजमगढ़ में स्थापित स्थायी लोक अदालत में सदस्य के 02 पद पर चयन के लिये ऐसे इच्छुक आवेदकों, जिनके पास लोक उपयोगी सेवा का पर्याप्त अनुभव हो, से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
उन्होने बताया कि नियुक्त सदस्य 05 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, तक पद धारित करेंगे। उक्त पदों हेतु आवेदक के विरूद्ध कोई अनुशासनात्मक/ आपराधिक मामले पंजीकृत/लम्बित/दण्डित न हो, के सम्बन्ध में शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा दो अद्यतन पासपोर्ट फोटो तथा दो लिफाफे जिस पर आवेदक का पता अंकित हो, आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जायेगें। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के कार्यालय में दिनांक 05 सितम्बर 2022 तक की सायं 05ः00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से तथा पंजीकृत डाक द्वारा प्राप्त करा सकते है। नियत तिथि के पश्चात होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। उक्त आवेदन पत्र जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/azamgarh पर Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।