Breaking News

अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डॉ0 देवेन्द्र शर्मा द्वारा जिला मण्डलीय चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 25 अगस्त-- मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर), उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डॉ0 देवेन्द्र शर्मा द्वारा जिला मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उन्होने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, महिला वार्ड, एआरटी सेंन्टर एवं पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। 
मा0 अध्यक्ष ने पोषण पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या एवं उसकी क्षमता के विषय मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी ली। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी ने बताया कि भर्ती होने की क्षमता 10 है, जिसके सापेक्ष कुल 09 बच्चे भर्ती हैं। मा0 अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों के अभिभावकों से चिकित्सालय में मिल रही सुविधा के बावत जानकारी लिया। जिस पर अभिभावकों द्वारा बताया गया कि दवा, नाश्ता आदि की सुविधा मिल रही है। 
इसी क्रम में मा0 अध्यक्ष ने पोषण पुनर्वास केन्द्र के किचन में पहुंचकर दाल, चावल आदि की गुणवत्ता की जांच की। उन्होने कहा कि बच्चों के खाद्य पदार्थ हेतु नारियल तेल का उपयोग किया जाय। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बीमार बच्चों में खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अनूप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री बीएल यादव सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने