आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़- जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में बीती रात लगभग 10:30 बजे बीच सड़क पर घायल अवस्था में एक 45 वर्षीय महिला मिली जिसकी हालत काफी गंभीर थी ।सिर से लगातार ब्लड निकल रहा था, इस दौरान आजमगढ़ से सगड़ी तहसील को लौट रहे न्यायिक एसडीएम सगड़ी संत रंजन ने महिला को घायल अवस्था में देखकर तत्काल 112 नंबर एवं 108 नंबर को डायल करके एम्बुलेंस और पुलिस को बुलवाया एवं महिला को एंबुलेंस में रखकर जिला अस्पताल भिजवाया ।जहां उसका इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। न्यायिक एसडीएम सगड़ी संत रंजन अपने इस सरकारी कार्य मे से समय निकाल कर समाजसेवा भी करते है संत रंजन सगड़ी तहसील मे कार्यरत है अक्सर देखा जाता है यह गरीब की मदद करते नजर आते है।