आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी तहसील क्षेत्र बाबा पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली ध्यान के महंत बाबा अमरनाथ गिरी का बुधवार को सुबह 8 बजे स्वर्गवास हो गया, वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वर्गवास से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वह 43 साल की थी वही दोपहर के बाद मंदिर पर भी समाधि दी जाएगी।
बाबा की मृत्यु के समाचार को सुनकर क्षेत्र के श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शनों के लिए मंदिर पर निकल पड़े। पाताल नाथ मंदिर आसपास के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है जहां पर लोग दर्शन के लिए आते रहते हैं और महंत अमरनाथ गिरी का आशीर्वाद लेते थे इस दुखद समाचार को सुनने के बाद लोगों में शौक है वही श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।