आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़- आजादी का अमृत महोत्सव मुफ्त प्रिकाशन डोज महाभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का श्री गणेश स्थानीय पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र ने फीता काटकर किया। अमृत महोत्सव मनाए प्रिकॉशन डोज लेकर जिम्मेदारी निभाए जैसे स्लोगन के साथ रविवार को महाअभियान की शुरुआत हुई। कोविड का टीका सबको लगे उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार एक विशेष अभियान चला रही है। रविवार को जीयनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी प्रिकॉशन डोज महा अभियान का फीता काटकर श्री गणेश करते हुए स्थानीय पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड की प्रकाशन डोज निशुल्क लगाई जाएगी ऐसी सरकार ने व्यवस्था की है । कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त होने के 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही। प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी तथा कोविड वैक्सीन की प्रकाशन डोज हेतु पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टर देवानंद अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि आप सब कोविड 19 का बूस्टर डोज, को वैक्सीन, कोविशिल्ड एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों, सभी का टीका उपलब्ध है । इस पर प्रमुख रूप से इस अवसर पर डॉ जमीर बलदेव यादव दीपक यादव शमीम सुषमा रंजीता राय भानु सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।