Breaking News

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग 01 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक सर्विलांस अभियान चला रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अगस्त-- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में खाद्य तेल में मिलावट की रोकथाम, ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा का पता लगाने, लेबलिंग प्रावधान और मल्टी सोर्स एडिबल आयल के लिए अनिवार्य एगमार्क लाइसेंस और जनपद में खुले तेलों की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आजमगढ़ दिनांक 01 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022 तक सर्विलांस अभियान चला रहा है, जिसके तहत सभी संग्रहित नमूनों (उत्पादित/पैक्ड मल्टी सोर्स एडिबिल आयल (स्थानीय ब्राण्ड) तथा वेजिटेबिल आयल (स्थानीय ब्राण्ड) एवं ब्राण्डेड मल्टी सोर्स एडिबिल आयल व वेजिटेबिल आयल में समस्त मानकों पर ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा की जांच की जायेगी।
तत्क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आजमगढ़ की टीम ने बिन्द्रा बाजार से सुगंध रिफाइन राइस ब्रान आयल, शाहगढ़ सिधारी से चक्र कच्ची घानी सरसों का तेल एवं मऊ रोड खुझिया से एडिबल कोकोनट आयल का नमूना संग्रहित किया गया। 
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव, श्री प्रेमचन्द्र, संजय कुमार सिंह,  अमरनाथ एवं खाद्य सहायक अनिल कुमार शामिल रहें।

और नया पुराने