Breaking News

अध्यासित परिवारों के परिवार की ’परिवार आईडी’ बनाये जाने हेतु कार्यवाही किए जाने का निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि परिवार कल्याण योजना के अन्तर्गत उ0प्र0 में अध्यासित परिवारों के परिवार की ’परिवार आईडी’ बनाये जाने हेतु कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मूल अवधारणा “सबका साथ सबका विकास एवं सब का विश्वास“ को मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश के अध्यासित समस्त परिवारों को रोजगार का पर्याप्त अवसर प्रदान करने, लोक कल्याणकारी योजनाओं की पारदर्शिता एवं जनसामान्य हेतु संचालित योजनाओं का आच्छादन बढ़ाने के उद्धेश्य से परिवार कल्याण योजना संचालित किये जाने की संकल्पना की गयी है। इस योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया है। 
जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपके स्तर पर संचालित सभी लाभार्थीपरक योजनाओं से परिवार आईडी को आच्छादित करने सम्बन्धी दिए गये निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता पर किया जाना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने