Breaking News

कोतवाली: चेकिंग के दौरान 03 चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़: दिनांक- 27.9.22 को प्र0नि0 शशीचन्द्र चौधरी व उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया मय हमराहियान व स्वाट टीम प्रथम के निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराहियान के चर्च चौराहे के पास सूचना मिली की एक अपराधी नरौली की तरफ से मोटर साइकिल से आ रहा है इस सूचना पर पुलिस वाले योजनाबद्ध तरीके से इंतजार कर रहे थे कि एक मोटर साइकिल सवार पकड़ लिया गया तथा पूछताछ पर अपना नाम शैलेश राजभर पुत्र लालमन राजभर निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया तथा उसके पास से एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुआ। तथा निशानहेदी पर पुरानी जेल खण्डहर से दो अदद मोटर साइकिल और बरामद किया गया। अभियुक्त शैलेश उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार समय करीब 23.45 बजे दिनांक 27.9.22 को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 
पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1. मु0अ0सं0 474/22 धारा 41/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -

शैलेश राजभर पुत्र लालमन राजभर निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी का विवरण –

 1. मो0सा0 हिरो होण्डा स्पेलन्डर प्लस के नम्बर प्लेट पर UP45H 6943, चेसिस नम्बर MBLHA10EZBHB15387 व इंजन नं0 HA10EFBHB22422,
 2.हीरो होण्डा सीडी डीलक्स के नम्बर प्लेट पर BP10CX2419 अंकित है जिसका चेसिस नं0 MBLHA11ENA9E06020 तथा इंजन नं0 HA11ECA9E18008 अंकित है,
 3. मो0सा0 अपाची का नम्बर प्लेट सादा है चेसिस नं0 MD634BE4XK2A11096 तथा इंजन नं0 BE4AK24A5154
 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 शशीचन्द्र चौधरी थाना कोतवाली आजमगढ़ 
2.उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सिविल लाईन थाना कोतवाली आजमगढ़ 
3.उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया चौकी प्रभारी रोडवेज थाना कोतवाली आजमगढ़ 
4.कां0 नीरज द्विवेदी थाना कोतवाली आजमगढ़ 
5.कां0 रविन्द्र राजपूत थाना कोतवाली आजमगढ़ 
6.निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद स्वाट टीम
7.उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम
8.हे0कां0 विनोज सरोज स्वाट टीम
9.हे0कां0 सतेन्द्र यादव स्वाट टीम
10.कां0 धर्मेन्द्र यादव स्वाट टीम 
11.कां0 आरिफ वासिक खान स्वाट टीम
12.कां0 अवनिश सिंह  स्वाट टीम

और नया पुराने