Breaking News

मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करके वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही 05 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 सितम्बर-- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, (नगरीय निकाय) आजाद भगत सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन -2022 में परिसीमन से प्रभावित निकाय (विस्तारित/उच्चीकृत, नई निकाय) में बीएलओ द्वारा मतदान स्थल के सभी मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करके वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही दिनांक 05 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक की जाएगी। उन्होने बताया कि जनपद में नई निकाय/विस्तारित निकायों में बूढ़नपुर (नई), जहानागंज बाजार (नई), मार्टिनगंज (नई), अजमतगढ़ (विस्तारित), मजराजगंज (विस्तारित) एवं कटघर लालगंज (विस्तारित) शामिल हैं। 
उन्होने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 में परिसीमन से अप्रभावित निकायों (नगर पालिका परिषद आजमगढ एवं मुबारकपुर, नगर पंचायत निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, बिलरियागंज, जीयनपुर, मेंहनगर एवं अतरौलिया) में बीएलओ द्वारा मतदान स्थल के सभी मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करके वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही दिनांक 20 सितम्बर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक की जाएगी। दिनांक 01 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष या अधिक आयु के अर्ह नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाएंगे।

और नया पुराने