आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 सितम्बर-- अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि प्रदेश मे सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में जनमानस में जागरूकता लाने तथा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों एवं मृतकों की संख्या में कमी लाए जाने हेतु दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं एवं उसमे होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने हेतु अधीक्षण अभियन्ता, लो0नि0वि0 को सदस्य सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति आजमगढ़ एवं सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को सदस्य सह सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति, आजमगढ़ नामित किया गया है। उन्होने निर्देशित किया है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों से परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किया जाय तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय।