Breaking News

एनपीएस के क्रियान्वयन, सब्सक्राइबर के आधार पर डीडीओ कौन-कौन से विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं, इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 सितम्बर-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द के मार्ग निर्देशन में मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में एनपीएस के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशाला में एनएसडीएल मुंबई के असिस्टेंट मैनेजर राकेश चौहान द्वारा समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत एनपीएस के क्रियान्वयन, सब्सक्राइबर के आधार पर डीडीओ कौन-कौन से विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं, इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। 
इस अवसर पर असिस्टेंट मैनेजर राकेश चौहान ने बताया कि कर्मचारी स्वतः सीआरए के ऑफिशियल वेबसाइट www.npscra.nsdl.co.in पर कर्मचारी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्टेटमेंट आदि प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार www.cra-nsdl.com पर डीडीओ द्वारा कर्मचारी के पासबुक अपडेट, आहरण धनराशि का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने डीडीओ द्वारा पासवर्ड कैसे जनरेट किया जायेगा, एनपीएस के अंतर्गत सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी या सेवानिवृत्त/मृत्यु कर्मचारी के जितने भी ड्युज हैं, उसको कैसे कर्मचारी को दिया जाएगा, इसके बारे में विस्तार से बताया।
 इसी के साथ ही एनपीएस के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन की गणना ऑनलाइन कैलकुलेटर के माध्यम से करके बताया गया। एनपीएस के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए जितने भी आवश्यक फार्म हैं, उसको कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, उसके बारे में भी बताया गया। उन्होंने Tier-II के बारे में भी विस्तार से बताया। एनपीएस के अंतर्गत अधिक जानकारी के लिए असिस्टेंट मैनेजर के मोबाइल नंबर 7718020140 पर संपर्क कर सकते हैं।
आगे उन्होंने बताया कि एनपीएस के अंतर्गत समस्या से संबंधित वीडियो यूट्यूब चैनल एनपीएस की पाठशाला पर उपलब्ध है, कर्मचारी इसको सब्सक्राइब कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को बताया कि अभी बहुत से विभागों में एनपीएस से कर्मचारियों को आच्छादित नहीं किया गया है, नॉमिनी डिटेल, बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है एवं पेंशन से संबंधित प्रकरण (एनपीएस के अंतर्गत) लंबित हैं। उक्त प्रकरणों को जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करायें।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारी/प्रतिनिधि, लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा भारत सुनील कुमार, डीआईओ एनआईसी चंदन यादव सहित कोषागार कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने