Breaking News

जनपद आजमगढ़ की समस्त आशा कार्यकर्ती एवं संगिनी का 18सितंबर का प्रस्तावित धरना -प्रदर्शन स्थगित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

 पल्स पोलियो अभियान में करेंगी सहयोग 

आजमगढ़:  आशा एवं आशा संगिनी जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने सभी को जीवितपुत्रिका (जिउतिया )पर्व की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपके  सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था, परिवार के विश्वास एवं समर्पण का प्रतीक है  I आप सभी महिलाएं ऐसे व्रत, कठिन संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन कर अपने परिवार एवं समाज में स्नेह और त्याग की मूर्ति नारी का सम्मान बढ़ाती है, साथ ही अपना कद और ऊंचा कर देती हैं I पुनः आप सभी को  इस सामाजिक समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद एवं बधाइयां  I 
 आशा अध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि आज पोलियो अभियान का बूथ दिवस है। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिलाधिकारी के आह्वान पर समस्त आशा संगिनी,आशा बहू अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहकर इस अभियान में अपना सहयोग दें।    
जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आशा एवं संगिनियों से सहयोग की अपील की है।तथा कहा है कि कई महीनों बाद पोलियो का अभियान चलाया जा रहा है I आपके लिए महत्वपूर्ण है कि आप के सभी 0 से 5 साल के बच्चे पोलियो से प्रतिरक्षित हो जाएं  I आपका त्याग और समर्पण उन बच्चों के लिए भी बनता है  जिन्होंने आप की परवरिश में गर्भावस्था में अपना सुरक्षित जीवन  जिया एवं अब स्वस्थ  रहने के लिए भी आप पर भरोसा करते हैं I आप को शारीरिक कष्ट जरूर होगा किंतु आप अपने सामाजिक दायित्व से कभी पीछे नहीं रही है और आज भी इन कठिन परिस्थितियों में उन बच्चों के लिए अपना सर्वोच्च त्याग एवं समर्पण जरूर  दिखाएगी, ऐसा  मुझे पूरा विश्वास है I कल के अभियान में अपने  सहयोग के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग लेते हुए अपने गांव के बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलाने के लिए प्रोत्साहित करें तथा स्वयं भी बूथ पर अपना समय दें I 
  कुछ आशा बहने एवं संगिनी समय से  मानदेय न मिलने से  दुखी एवं नाराज हैं I आपकी समस्या जायज है  I इसके लिए हम लगातार प्रयत्न कर रहे हैं I थोड़ी विवशता ऐसी है जिससे मानदेय मिलने में समय लग रहा है परंतु विश्वास रखें कि आपका मानदेय आपको अवश्य मिलेगा  I शीघ्र इसे आप को दिलाने के लिए मैं हर समय अपनी पूरी टीम के साथ लगा हूं I पोलियो जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में  इस बात पर विरोध के स्वरूप में किसी भी स्तर से अवरोध के कदम न उठाएं I आपके धैर्य का मैं सदैव हृदय से प्रशंसक एवं आभारी रहा हूं  I मेरी अपेक्षा है कि पूर्व की भांति आप सभी अपने कर्तव्य का निर्वहन अवश्य करेंगी।

और नया पुराने